मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की आत्महत्या

0
Nitin Desai

सिने जगत के लिए एक बहुत ही दुखद खबर है। मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई अब नहीं रहे। उन्होंने आत्महत्या कर ली है। नितिन देसाई का शव कर्जत इलाके के उनके स्टूडियो के एक कमरे में रस्सी से लटकता हुआ मिला। वो 58 साल के थे। नितिन देसाई न सिर्फ आर्ट डायरेक्टर थे बल्कि वो एक निर्माता, निर्देशक और अच्छे अभिनेता भी थे। उनकी मौत से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।

ऐसी आशंका है कि उन्होंने 2 अगस्त की सुबह करीब चार बजे आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि जब सुबह दरवाजा नहीं खुला तो उनके स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो उनका शब पंखे से लटका मिला।

Nitin Desai

हालांकि उनकी मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही है। हालांकि स्थानीय विधायक महेश बाल्दी की मानें तो नितिन देसाई आर्थिक तौर पर परेशान थे। उनके ऊपर काफी कर्ज था और वो अपने कर्मचारियों का वेतन तक नहीं दे पा रहे थे।

नितिन देसाई ने 2005 में मुंबई के कर्जत में एनडी नाम से अपना फिल्म स्टूडियो बनाया था। ये काफी बड़ा स्टूडियो था और करीब 52 एकड़ में फैला था।

नितिन देसाई ने कई मशहूर फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे। इनमें शामिल हैं परिंदा, हम दिल दे चुके सनम, मिशन कश्मीर, राजू चाचा, लगान, बाजीराव मस्तानी, जोधा अकबर, देवदास, डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जैसी बड़ी फिल्में। उन्हें डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर (1999), हम दिल दे चुके सनम (2000), लगान (2002), देवदास (2003) के लिए नेशनव अवार्ड मिला था।

 

Loading

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *