Satyajit Ray: सत्यजित राय के सिनेमा पर हिंदी में महत्वपूर्ण पुस्तक

0
Satyajit Ray सत्यजित राय

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेले (New Delhi World Book Fair 2024)  के अंतिम दिन रविवार को एक महत्वपूर्ण पुस्तक ‘सत्यजित राय का अपूर्व संसार’ के दो खंडों का प्री लॉन्च हुआ।

झारखंड की प्रसिद्ध साहित्यकार विजय शर्मा द्वारा संपादित ये पुस्तक महान फिल्मकार सत्यजित राय के समस्त सिनेकर्म पर लिखे विस्तृत लेखों का संग्रह है, जिसे 41 अलग अलग लेखकों ने लिखा है। दो खंडों में आई इस पुस्तक को पुस्तकनामा ने प्रकाशित किया है।

प्रीलॉन्च कार्यक्रम लेखक-समीक्षक वैभव मणि त्रिपाठी, आशीष कुमार सिंह और प्रकाशक महेश्वर दत्त शर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

 

Satyajit Rai सत्यजित राय

 

इस दौरान वैभव मणि त्रिपाठी ने बताया कि साहित्यिक संस्था ‘सृजन संवाद’ के एक कार्यक्रम के दौरान सत्यजित राय के संपूर्ण सिने संसार पर आधारित एक पुस्तक की संकल्पना की गई थी, विजय शर्मा ने इस पुस्तक के संपादन की जिम्मेदारी उठाई और इसे पूरा किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुस्तक के सह लेखक और ‘न्यू डेल्ही फिल्म फाउंडेशन’ के संस्थापक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सत्यजित राय का सिनेमा समय का दस्तावेज है और उनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को अपना मौलिक साहित्य और सिने व्याकरण रचने-गढ़ने में पथ प्रदर्शक का काम किया है।

इस लिहाज से गंभीर सिनेमा पसंद करने वालों के साथ-साथ फिल्म, मीडिया और समाजशास्त्र के विद्यार्थियों के लिए भी ये पुस्तक हिंदी में एक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ साबित होगी।

 

सत्यजित राय Satyajit Rai

Read Also…

Android 15 Unveiled: Tighter Hardware Ties, Privacy Focus, and More

Shivaji Jayanti: छत्रपति शिवाजी महाराज: एक महान हिंदू राजा

सत्यजीत राय: मानवीय मूल्यों के महान फिल्मकार

सत्यजित राय एक महान फिल्मकार और लेखक थे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी फिल्में मानवीय मूल्यों और सामाजिक मुद्दों पर आधारित हैं, और आज भी प्रासंगिक हैं। सत्यजित राय को “माणिक दा” के नाम से भी जाना जाता है।

सत्यजित राय की पहली फिल्म “पथेर पांचाली” ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई। राय ने 37 फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें “अपु ट्रिलॉजी”, “जलसाघर”, “चारुलता”, “अरण्येर दिन रात्रि” और “शतरंज के खिलाड़ी” शामिल हैं।

सत्यजित राय को 32 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और ऑस्कर सहित कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘भारत रत्न’ और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट भी मिला।

राय एक कुशल लेखक भी थे, जिन्होंने “फेलू दा”, “प्रोफ़ेसर शोंकू” और “तारिणी खुरो” जैसे लोकप्रिय चरित्रों का निर्माण किया।

राय ने गैर-पेशेवर अभिनेताओं और टेक्निशियनों के साथ आउटडोर लोकेशन पर रियल लाइट में फिल्मांकन किया। वे अपनी फिल्मों के संगीत के लिए भी जाने जाते हैं।

 

सत्यजित राय satyajit rai

Satyajit Ray’s films सत्यजित राय की फिल्में

सत्यजित राय की प्रमुख फ़िल्में बतौर निर्देशक Major films of Satyajit Ray as a director

वर्ष   :  फ़िल्म

1991 आगन्तुक  

1990 शाखा प्रशाखा    

1989 गणशत्रु    

1987 सुकुमार राय

1984 घरे बाइरे  

1981 पिकूर डायरी

1981 सद्गति   

1980 हीरक राजार देशे 

1978 जॉय बाबा फेलुनाथ

1977 शतरंज के खिलाड़ी

1976 जन अरण्य

1976 बाला 

1974 सोनार केल्ला    

1973 अशनि संकेत    

1972 प्रतिद्वंद्वी 

1972 द इनर आइ

1971 सीमाबद्ध  

1971 सिक्किम  

1970 अरण्येर दिनरात्रि 

1968 गुपी गाइन बाघा बाइन 

1967 चिड़ियाखाना

1966 नायक

1965 कापुरुष    

1965 महापुरुष   

1965 टू   

1964 चारुलता   

1963 महानगर   

1962 अभियान  

1962 कांचनजंघा 

1961 रवीन्द्रनाथ ठाकुर 

1961 तीन कन्या 

1960 देवी 

1959 अपुर संसार

1958 पारश पत्थर

1958 जलसाघर  

1956 अपराजितो 

1955 पथेर पांचाली

 

सत्यजित राय Satyajit Ray

सत्यजित राय की प्रमुख फिल्में बतौर लेखक Major films of Satyajit Ray as a writer

वर्ष   फ़िल्म

2003 बॉम्बईयर बॉम्बेटे 

1995 टार्गेट

1994 उत्तोरण    

1991 आगन्तुक  

1991 गूपी बाघा फिरे इलो    

1990 शाखा प्रशाखा    

1989 गणशत्रु    

1984 घरे बाइरे  

1983 फटिक चन्द

1981 पिकूर डायरी

1981 सद्गति   

1980 हीरक राजार देशे 

1978 जॉय बाबा फेलुनाथ

1977 शतरंज के खिलाड़ी

1976 जन अरण्य

1974 सोनार केल्ला    

1973 अशनि संकेत    

1972 प्रतिद्वंद्वी 

1972 द इनर आइ

1971 सीमाबद्ध  

1971 सिक्किम  

1970 अरण्येर दिनरात्रि 

1970 बक्सा बादल

1968 गुपी गाइन बाघा बाइन 

1967 चिड़ियाखाना

1966 नायक

1965 कापुरुष    

1964 चारुलता   

1963 महानगर   

1962 अभियान  

1962 कांचनजंघा 

1961 रवीन्द्रनाथ ठाकुर 

1961 तीन कन्या 

1960 देवी 

1959 अपुर संसार

1958 जलसाघर  

1956 अपराजितो 

1955 पथेर पांचाली

1950 चिनमूल

बतौर निर्माता सत्यजित राय की प्रमुख फ़िल्में Major films of Satyajit Ray as a producer

वर्ष   फ़िल्म

1991 आगन्तुक  

1962 कांचनजंघा 

1961 तीन कन्या 

1960 देवी 

1959 अपुर संसार

1958 जलसाघर  

1956 अपराजितो 

SHARE NOW

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot gacor
slot thailand
slot server thailand
scatter hitam
mahjong ways
scatter hitam
mahjong ways